Paris Olympics Opening Ceremony: आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेलो का शुभारम्भ है। ओलंपिक्स इस बार 100 साल बाद पेरिस लौट आये हैं और पेरिस खिलाड़ियों के इस जमावड़े का स्वागत करने के लिए तैयार है। दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नज़रें इस महा आयोजन पर टिकी हैं।
ओलंपिक्स, दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन, हर चार साल बाद आते हैं। पेरिस में भारी सुरक्षा में हो रहे ये खेल आयोजन एक भरपूर मनोरंजन का वादा करते हैं। यहाँ तक की ओलिंपिक आयोजन समिति ने भी वादा किया है पेरिस ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी कुछ अलग ही होगी। Paris Olympics Opening Ceremony का सीधा प्रसारण सीन नदी के तट से किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इस समारोह को रात 11 बजे से देखा जा सकेगा।
Paris Olympics Opening Ceremony की ख़ास बातें
- पहली बार ओलंपिक्स Opening Ceremony किसी स्टेडियम में न होकर बहार होगा। उद्घाटन समारोह में 6 किमी लम्बी ओपन-एयर परेड होगी। पी वी संधू और टेबल टेनिस खिलाडी शरथ कमल पेरिस ओलंपिक्स 2024 के “Parade of the Nation” में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
- यह समारोह चार घंटे लम्बा चलने की उम्मीद है।
- बेलीज़, लिकटेंस्टीन, नॉरू, सोमालिया, और टवालू से सिर्फ एक एक प्रतिनिधि ओलंपिक्स में भाग लेगा।
- Paris Olympics Opening Ceremony को स्टेडियम से बाहर ले जाने के लिए ओलिंपिक चार्टर के आर्टिकल 54.1 में बदलाव करना पड़ा था। इस आर्टिकल में उल्लिखित ओलिंपिक स्टेडियम, जो की ओलिंपिक की पहली शाम के वेन्यू को रेफेर करता है, को “साइट ऑफ़ ओलिंपिक सेरेमनी’ से बदल दिया गया।
- 6 किमी लम्बे सीन नदी के रूट में डेलीगेट्स को ले जाने के लिए 85 नावों का इंतज़ाम किया गया है। सीने नदी के किनारे इस Paris Olympics Opening Ceremony आयोजन को देखने के लिए 326,000 लोग सीने नदी के किनारे इक्कट्ठा होंगे। इस समारोह के लिए टिकट निशुल्क रखे गए हैं। आयोजकों का दावा था की 600,000 लोग इस समारोह को देखेंगे लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए इनकी संख्या काट कर सिमित कर दी गयी है। 104,000 लोग जिन्होंने टिकट खरीदा है उनको सीने नदी के किनारे बने स्टैंड्स से इस समारोह को देखेंगे जबकि 222,000 लोग नदी के 6 किमी लम्बाई में ऊपर उठे हुए स्टैंड्स से समारोह को देखेंगे। ये लोग फ्री-टिकट्स होल्डर है। ये दर्शक संख्या आज तक के ओलंपिक्स आयोजन की सबसे बड़ी संख्या है। इस भव्य समारोह को भारत में दर्शक Sports18 1 SD एवं Sports18 1 HD टीवी चैनल्स पर देख सकते हैं।
POV: You’re an athlete during opening ceremony#Paris2024 #OpeningCeremony @Olympics
📹 Paris 2024 pic.twitter.com/iZRGk7htlc— Paris 2024 (@Paris2024) July 25, 2024
- लगभग 206 देशो के 10,000 एथलीट्स इस प्रतिष्ठित खेल में भाग लेंगे। इस नदी टूर में खिलाड़ियों को नोट्रे दामे और पोंट नेउफ जैसे पेरिस के जाने माने लैंड मार्क्स दिखाई देंगे।
Paris Olympics Opening Ceremony ओलिंपिक परम्पराओ का सम्मान
परंपरा के अनुसार ग्रीस मार्च की शुरुआत करेगा। यह सम्मान ग्रीस को ओलंपिक्स का जन्मदाता देश होने के कारण प्राप्त है। ग्रीस के बाद रिफ्यूजी टीम आती है। यह टीम दुनिया के 100 मिलियन विस्थापित लोगो का प्रतिनिधित्व करेगी। रिफ्यूजी टीम में 37 एथलीट्स हैं जो 15 ओलिंपिक समिति द्वारा होस्ट किये गए हैं। यह टीम 12 खेल प्रतियोगिताओ में भाग लेगी। यह टीम दुनिया को सन्देश देती है की शरणार्थी बोझ नहीं बल्कि दुनिया को समृद्ध करते हैं।
भारत Paris Olympics 2024 में
- भारत की तरफ से 117 सदस्यों का दल Paris Olympics 2024 में जा रहा है। इसमें से 70 पुरुष और 47 महिला खिलाड़ी हैं और ये 16 प्रतिस्पर्धाओ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दल में नीरज चोपड़ा जो पिछले ओलंपिक्स के जेवेलिन चैंपियन हैं जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
- इसके आलावा दो बार की बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन निखत ज़रीन, जो 50 kg भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं अपना पहला ओलंपिक्स खेलेंगी।
- मीराबाई चानू जिन्होंने पिछले टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए सिल्वर मैडल जीता है भारत की भारोत्तोलन में पदक उम्मीद हैं।
- चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रन्किरेड्डी भात के बैडमिंटन युगल में पदक की उम्मीद है। वर्तमान में यह जोड़ी दुनिया के तीसरे नंबर की जोड़ी है ।
Paris Olympics 2024 की तरफ खेलप्रेमियों की निगाहें टिकी हैं वहीँ खिलाड़ी भी इस भव्य और बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेताब है।
Paris Olympic 2024: Aaron Brooks अपने पसंदीदा खेल कुश्ती को लेकर उत्साहित