Virat Kohli एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं। विराट के नाम 80 शतक हैं टेस्ट क्रिकेट में 29 , वन डे इंटरनेशनल में 50 और टी 20 इंटरनेशनल में 1 शतक।
भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 50 शतक बना कर उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस दौरान सचिन भी वहां मौजूद थे। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके है वे 68 टेस्ट मैचों में भारत के कप्तान रहे जिनमें से 40 में जीत मिली। Virat Kohli को क्रिकेट का किंग कहा जाता है। Virat Kohli ने 2023 विश्व कप में तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए थे।
Virat Kohli का जन्म और बचपन
Virat Kohli का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता जी का नाम प्रेम कोहली है जो एक वकील थे और उनकी माता का नाम सरोज कोहली है जो एक गृहणी है। जब वह छोटे थे तो उनको अपने खिलौनों में बल्ला पसंद था। वो तीन बहन-भाई है उनके भाई का नाम विकास है और बहन का नाम भावना है। उन्हें सब प्यार से चीकू बुलाते है।
विराट कोहली ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के भारती पब्लिक स्कूल से ग्रहण की। बचपन से ही उनको क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। उनके पिता जी ने उनका 8-9 साल की उम्र में ही क्रिकेट क्लब में दाखिला करा दिया था और फिर उनका दाखिला ऐसे स्कूल में कराया जहां खेल और पढ़ाई दोनों पर ध्यान दिया जाता था। उनकी खेल में ज्यादा रूचि थी जिसके चलते बस बारहवीं तक पढ़ाई की और पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित किया और सुमित डोंगरा एकेडमी में अपना पहला मैच खेला था।
अनुष्का शर्मा का ज़िन्दगी में आना
विराट की कहानी में एक बहुत ही दिलचस्प मोड़ आया जब उन्हें अनुष्का शर्मा से प्यार हो गया जो एक सर्वश्रष्ठ अभिनेत्री में से एक है। साल 2013 में दोनों की पहली मुलाकात एक शैंपू ब्रैंड के विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी। वैसे तो विराट अनुष्का के पहले से ही फ़ैन थे।
अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे शूट के दौरान अनुष्का विराट से लंबी लग रही थीं तो विराट ने कह दिया था कि ‘आपको नहीं लगता की आपने बहुत ऊंची हील्स पहनी हैं ‘ इस बात पर अनुष्का को गुस्सा आ गया था लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों के रिश्ते में काफी उतार–चढ़ाव आए और उन दोनों का 2016 में ब्रेकअप भी हो गया था।
लेकिन बाद में फिर दोनों के बीच सब ठीक हो गया और 11 दिसंबर 2017 को उनकी शादी हो गयी। उनके दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी। बेटी का नाम वामिका है और बेटे का अकाय है।

Virat Kohli की लव लाइफ:
शादी से पहले विराट की लव लाइफ भी काफी चर्चित रही थी। शादी से पहले कई लड़कियों के साथ नाम जुड़ चूका था जिनके साथ उनके अफेयर्स थे।
सराह–जाने दिस जिन्होंने 2007 में मिस इंडिया का खिताब जीता था जिनका नाम विराट के साथ जुड़ा वो दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिजी शेड्यूल के कारण दोनों अलग हो गए।
तमन्ना भाटिया जिनके साथ 2012 में एक विज्ञापन में काम किया था उस दौरान उन दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी दोनों की डेटिंग की खबरें भी आई लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नई चला।
इजाबेल लिइट जो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी ब्राजील की एक्ट्रेस और मॉडल के साथ विराट कोहली के अफेयर काफी चर्चा में रही । इन दोनों की मुलाकात एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन बाकी की तरह इनका अफेयर बहुत दिनों तक नहीं चला।
Virat Kohli का क्रिकेट में आगमन:
Virat Kohli ने 2002 में अंडर-15 में खेलना शुरू किया और 2004 में वह अंडर-17 के लिए चुने गए। फिर उनको 2008 में अंडर-19 टीम में खेलने का मौका प्राप्त हुआ। उनका मलेशिया में पहला अंडर-19 विश्व कप हुआ था और विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन दिया और उन्हें वनडे इंटरनेशनल में इंडिया में चुन लिया गया।
इंटरनेशनल करियर की शुरुआत:
Virat Kohli ने 2008 में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। जब वह महज 19 साल के थे श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला और कोहली ने पूरी सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता को साबित किया। पहले मैच में तो कोहली बस बारह रन ही बना पाए थे। लेकिन चौथे मैच में 54 रन बनाकर अपने करियर का पहला वनडे अर्धशतक बनाया और इसके साथ ही भारत ने जीत हासिल की।
फिर Virat Kohli को एक के बाद एक मैचों में खेलने के लिए मौके मिलते चले गए और उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोहली को 2011 में विश्व कप खेलने का मौका मिला। जिसमें 28 साल के बाद भारत ने जीत हासिल की। 2013 त्रिकोणीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान के रूप में अपना पहला वनडे शतक ठोका।
भारतीय टीम की कप्तानी
Virat Kohli को 2014 में टेस्ट टीम का कप्तान बनाया क्योंकि उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अचानक कप्तानी छोड़ दी थी। अपनी कप्तानी में उन्होंने पहली पारी में 115 रन की पारी खेली और इस तरह टेस्ट क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय बने।
2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक लगाया और उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने एक और दोहरा शतक लगाया जिससे भारत को जीत मिली। उन्होंने इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपनी अगली दो सीरीज में भी दोहरा शतक ठोका और इस तरह वो लगातार चार सीरीज में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
Virat Kohli को जानी मानी कई कंपनियों ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है जिनके नाम वाल्वोलाइन, विक्स इंडिया, एमआरएफ टायर्स, बूस्ट एनर्जी ड्रिंक, फिलिप्स इंडिया , रेमिट 2 इंडिया, उबर इंडिया, अमेरिकन टूरिस्टर ,टीससोट, टू यम्म, रायल चेलेंजर एल्कोहल ,मान्यवर ,आडी इंडिया ,पुमा है और इसके साथ साथ वो कई कंपनियों के मालिक और पार्टनर भी हैं।

Virat Kohli ने 2022 में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और वह घरेलू और विदेशी दोनों ही तरह की सीरीज़ जीतने में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे हैं और कुछ सालों तक उनका खराब प्रदर्शन रहा और फिर कोहली ने शानदार फॉर्म में वापसी की। एशिया कप 2022 में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ अपना टी20 शतक बनाया लेकिन भारत फ़ाइनल अपनी जगह बनाने में विफल रहा।
T20 क्रिकेट से संन्यास
Virat Kohli ने 2024 टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक लगाते हुए इस सीरीज का शानदार अंत किया और भारतीय टीम ने इस मैच को 7 रन से जीता। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए और उसके बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
समाजसेवा
मार्च 2013 में Virat Kohli ने ‘विराट कोहली फाउंडेशन‘ नामक चैरिटी फाउंडेशन शुरु किया। जिसमें संगठन का उद्देश्य वंचित बच्चों की मदद करना है। पहले विराट और उनकी पत्नी अनुष्का अलग–अलग सेवा संगठनों के जरिए लोगों की मदद कर रहे थे। लेकिन अब दोनों ने अपने सेवा संगठन का विलय कर लिया है।
अब यह दोनों मिलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें इस उद्देश्य से एक साथ काम करने का फैसला लिया है। किसी खास मुद्दे तक ही सेवा सीमित नहीं रहेगी। यह सामाजिक भलाई के लिए और मानवता के लिए लगातार काम करती रहेगी। जिसकी आज बहुत जरुरत है।
विराट कोहली खेलों के प्रति छात्रवृत्ति देना जारी रखेंगे। वह एथलीटों को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करते रहेंगे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जानवरों के हित से जुड़े कामों में सक्रिय रहेंगी। अपने नए संयुक्त संगठन सेवा के जरिए दोनों जरूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और उनकी मदद करेंगे । सेवा का उद्देश्य बड़े पैमाने पर समाज की मदद करना है।
पुरस्कार और सम्मान
Virat Kohli की कई पुरस्कारों से चिह्नित उनकी यात्रा न केवल उनके क्रिकेट कौशल को दर्शाती है बल्कि उनकी प्रतिबद्धता और खेल भावना को भी दर्शाती है। उनके रिकॉर्ड एक खिलाडी की कहानी बयां करते हैं कि जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने क्रिकेट करियर में यह ख़िताब हासिल किया है।
Virat Kohli को 2013 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार मिला। 2017 में कोहली को भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म श्री मिला। 2018 में उन्हें भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) मिला।
साल 2012, 2017, और 2018 में आईसीसी वनडे क्रिकेटर में ऑफ़ द ईयर कोहली को यह अवॉर्ड तीन बार मिला है।
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर कोहली को साल 2018 में यह अवॉर्ड मिला।
स्पिरिट ऑफ़ द ईयर कोहली को साल 2019 में यह अवॉर्ड मिला।
क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड कोहली को यह अवॉर्ड मिला।
वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड कोहली को यह अवॉर्ड मिला।
Yuvraj Singh: भारत का धुरंदर क्रिकेट खिलाड़ी
One thought on “Virat Kohli: भारत के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक!”