Web Designing कोर्स का सिलेबस छात्रों को कंप्यूटर प्रोग्राम और ग्राफिक्स का उपयोग करके रोमांचक और आकर्षक वेबसाइट डिजाइन और विकसित करना सीखने में सक्षम बनाता है । जैसे-जैसे इंटरनेट लोकप्रिय बढ़ता जा रहा है, वेबसाइट हर संगठनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गई हैं, अब हर संगठन अपना कार्यभार ऑनलाइन ला रही है, इसलिए इसने ऑनलाइन उद्योग में अच्छे वेब डिज़ाइनरों की मांग बढ़ती जा रही है। कई संस्थान वेब डिज़ाइन पर कई तरह के कोर्स कराते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे वेब देसिगनींग कोर्सेज के बारे में कैसे करे और क्या क्या इसके अंतर्गत पढ़ना पड़ता है।
Web Designing क्या है?
Web Designing एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल website को बनाने के लिए किया जाता है। इसको Website Designing के नाम से भी जाना जाता है। दुसरे शब्दों में कहे तो “Web Designing एक योजना है जिसमें वेबसाइट को बनाने की पूरी प्लानिंग की जाती है, जैसे – वेबसाइट कैसी दिखेगी, कैसे इस्तेमाल की जायेगी, और वेबसाइट में कौन-कौन से colors (रंग) प्रयोग किये जायेंगे आदि। वेब डिजाइनिंग का इस्तेमाल करके वेबसाइट का बहुत ही सुन्दर और आकर्षक लेआउट एवं डिज़ाइन तैयार किया जाता है।
एक Web Designer HTML, CSS और जावास्क्रिप्ट जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग करके website को विकसित करता है। इनके अलावा कई और भाषा है जिनका उपयोग website बनाने के लिए किया जाता है। वेब डिज़ाइनर टेक्स्ट, फोटो, ग्राफिक्स, एनिमेशन और वीडियो जैसे कई elements को आपस में मिलाकर website और वेब पेज बनाते है।
Courses After 12th: सही करियर विकल्प कैसे चुनें
विवरण | विवरण |
---|---|
कोर्स का नाम | वेब डिज़ाइन |
पाठ्यक्रम स्तर | स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा |
पात्रता | यूजी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण। पीजी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। |
प्रवेश परीक्षा | निफ्ट, एनआईडी, यूसीईईडी, एसईईडी, यूआईडी आदि। |
औसत वेतन | 5.6 लाख रुपये तक |
शीर्ष भर्तीकर्ता | टीसीएस, कॉग्निजेंट, डेलोइट, एक्सेंचर, गूगल, आदि। |
जॉब प्रोफ़ाइल | वेब डिज़ाइनर, वेब डेवलपर, यूआई डिज़ाइनर, ग्राफिक डिज़ाइनर, फ़्लैश एनिमेटर, लेआउट डिज़ाइनर |
Web Designing कोर्स के लाभ
- Web Designing व्यक्ति की रचनात्मक प्रतिभा को अनुकूलित करता है और आकर्षक वेब पेज बनाने में मदद करता है।
- एक वेब डिजाइनर घर से कई परियोजनाओं पर काम कर सकता है।
- अनुभवी फ्रीलांस Web Designer प्रति घंटे काम करके उचित रकम कमाते हैं।
- चूंकि सभी संगठन अपने ब्रांड का प्रचार ऑनलाइन करते हैं, इसलिए Web Designers की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है।
- एक वेब डिजाइनर आकर्षक परियोजनाओं पर काम करके नए कौशल सीखता है और अपने डोमेन में सुधार करता है।
Web Designing कोर्स की पात्रता
- Web Designing प्रमाणन पाठ्यक्रम, डिप्लोमा और स्नातक स्तर के लिए सामान्य पात्रता मानदंड यह है कि छात्रों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण किया हो।
- यह महत्वपूर्ण है कि छात्र Web Design पात्रता मानदंडों को पूरा करें, अन्यथा उन्हें वांछित संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए नहीं चुना जाएगा।
- स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- कुछ कॉलेज डिप्लोमा या सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए कक्षा 10वीं के अंकों को स्वीकार करते हैं, जबकि अन्य 12वीं के अंकों को सुरक्षित मानते हैं।
- स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए वेब डिज़ाइन में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
- सामान्यतः, संस्थान/कॉलेज योग्यता परीक्षा में कम से कम 50%-55% कुल अंक स्वीकार करते हैं।
- स्नातकोत्तर स्तर पर Web Design पाठ्यक्रम के लिए पात्रता मानदंड यह है कि अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Web Design या अन्य प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Web Designing
BSc Nursing Syllabus 2024 और विशेषताएं
Web Designing करने के लिए क्या सीखना महत्वपूर्ण है?
website बनाना बहुत आसान हो गया है। आजकल इंटरनेट पर बहुत सारे टूल्स उपलब्ध हैं जिससे आप बिना प्रोग्रामिंग के बहुत आसानी से और कम समय में वेबसाइट बना सकते हैं।
लेकिन अगर आप लोग प्रोफेशनल Web Designer बनना चाहते हैं । क्या आप लोग कोई वेबसाइट डिज़ाइन करना चाहते हैं? और उस वेबसाइट के फंक्शन को भी समझना चाहते हैं। तो आपको थोड़ी बहुत प्रोग्रामिंग नॉलेज होनी चाहिए।
वैसे तो Web Designing के लिए बहुत सी तकनीकें हैं। लेकिन पहले नीचे दी गई बातों को सीखना जरूरी है। जैसे:-
HTML
यह एक हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज है। HTML सीखने के बाद वेबसाइट का लेआउट यानि वेबसाइट का स्ट्रक्चर तैयार होता है। इसे सीखना बहुत आसान है। HTML से आप कम समय में वेब पेज बना सकते हैं।
CSS
, HTML सीखने के बाद CSS (Cascading Style Sheet) सीखना बहुत ज़रूरी है। CSS के इस्तेमाल से वेबसाइट रंगीन बनती है। CSS HTML सीखने से ज़्यादा आसान है। CSS और HTML को एक साथ सीखना ज़रूरी है। इनमें से कोई भी नहीं सीखा जा सकता। इन दोनों को सीखना ज़रूरी है।
जावास्क्रिप्ट
जावास्क्रिप्ट सीखना ज्यादा जरूरी नहीं है। लेकिन इसमें HTML और CSS के साथ एक अच्छी website डिजाइन होती है। लेकिन अगर आप अपनी website में कुछ फंक्शन जोड़ना चाहते हैं। जैसे कि कॉन्टैक्ट फॉर्म, रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि। तो उसे भरकर सबमिट करने के बाद डेटा सबमिट हो जाता है। यह सारा काम जावास्क्रिप्ट के इस्तेमाल से ही होता है।
jQuery
javascript इसके लिए jQuery का उपयोग किया जाता है। यह javascript बहुत आसान है। इसमें javascript का ज्यादा कोड लिखने की जरूरत नहीं होती। इसके सारे कोड एक ही लाइन में आ जाते हैं।
Dummy Classes: जाने क्या है डमी स्कूल और क्यों बच्चो के लिए है बेहद खतरनाक?
Web Designing कोर्स फीस
वेब डिजाइनिंग कोर्स ऑफर करने वाले संस्थानों में इसकी अलग-अलग फीस है. हालांकि लगभग सभी इंस्टीट्यूट डिप्लोमा कोर्स कराने के लिए 7 हजार से 18 हजार रुपये तक की फीस लेते हैं.
Web Designer की सैलरी
वेब डिजाइनिंग कोर्स करने के बाद करियर का काफी स्कोप है. Web Designer के तौर पर 15 से 20 हजार रुपए की नौकरी आसानी से मिल जाती है. जैसे-जैसे इस फील्ड में अनुभव बढ़ता है और नए-नए सॉफ्टवेयर सीखते जाते हैं वैसे-वैसे सैलरी भी बढ़ती है. इस फील्ड में एक्सपीरियंस के बाद आसानी से 50 से 60 हजार रुपए महीने की जॉब भी मिल जाती है.
Web Designing कोर्स सिलेबस और फीस
कोर्स का नाम | संस्थान का नाम | कोर्स की अवधि | कोर्स की फीस |
---|---|---|---|
इंट्रोडक्शन टू एचटीएमएल5 (HTML5) | कोर्सेरा | 13 घंटे | फ्री |
इंट्रोडक्शन टू एचटीएमएल | कोर्सेरा | 55 मिनट | फ्री |
1 आवर एचटीएमएल | Udemy | 1 घंटा | 8,640 रुपये |
द अल्टीमेट एचटीएमएल डेवलपर 2020 एडिशन | Udemy | 10 घंटे | 11,520 रुपये |
इंट्रोडक्शन टू सीएसएस 3 (CSS3) | कोर्सेरा | 11 घंटे | फ्री |
इंट्रोडक्शन टू सीएसएस इन वेब डेवलपमेंट | कोर्सेरा | 1.20 घंटे | फ्री |
पोजीशन एलिमेंट ऑन ए पेज विद सीएसएस | कोर्सेरा | 1 घंटा | फ्री |
सीएसएस बूटकैंप – मास्टर सीएसएस | Udemy | 11 घंटे 30 मिनट | 1,280 रुपये |
इंट्रोडक्शन टू जावास्क्रिप्ट: बेसिक्स | कोर्सेरा | 2 घंटे | फ्री |
लर्नर जावास्क्रिप्ट विद जीरो पीरियड प्रोग्रामिंग एक्सपीरियंस | कोर्सेरा | 5 घंटे | फ्री |
कंपलीट जावास्क्रिप्ट कोर्स 2021: फ्रॉम जीरो टू एक्सपर्ट | Udemy | 67 घंटे | 8,640 रुपये |
मॉडर्न जावास्क्रिप्ट | Udemy | 19 घंटे | 6,400 रुपये |
द मॉडर्न जावास्क्रिप्ट बूटकैंप कोर्स | Udemy | 52 घंटे | 8,640 रुपये |
Dark Side Of Coaching Centers: 35000 से ज्यादा छात्रों ने की आत्महत्या
Web Designing विदेशी टॉप कॉलेज
कॉलेज का नाम | देश |
---|---|
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय | संयुक्त राज्य अमेरिका |
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय | संयुक्त राज्य अमेरिका |
मिशिगन विश्वविद्यालय | संयुक्त राज्य अमेरिका |
जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
कैलिफोर्निया कला संस्थान | संयुक्त राज्य अमेरिका |
सर्टिफिकेट इन Web Designing कोर्स के बाद जॉब और वेतन
जॉब प्रोफ़ाइल | सालाना वेतन |
---|---|
वेब डिज़ाइनर | 1.3 लाख रुपये |
वेब डेवलपर | 2 लाख रुपये |
वेब डिज़ाइन इंस्ट्रक्टर | 2.5 लाख रुपये |
वेब मीडिया डिज़ाइनर | 2 लाख रुपये |
डिजाइन कंसलटेंट | 3 लाख रुपये |
ग्राफिक डिज़ाइनर | 2 लाख रुपये |
भारत में VIP Culture: विशेषाधिकार परेड या सत्ता का रौब?