World Hepatitis Day: क्या 2030 का लक्ष्य होगा पूरा?

World Hepatitis Day

World Hepatitis Day  हेपेटिटिस के लिए जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटिटिस एक लिवर इन्फ्लमेशंन है जिसमे लिवर की कोशिकाएं स्वेल होती हैं। यह सूजन लिवर टिश्यू को किसी भी तरह की हानि होने के कारण हो सकता है और ये लिवर को नुक्सान पहुंचा सकता है। 

 हेपेटिटिस से लगभग 300 मिलियन लोग प्रभावित हैं और एक साल में ये लगभग 1 मिलियन लोगो की मृत्यु का कारण बनता है।  

World Hepatitis Day: इतिहास: 

World Hepatitis Day को सबसे पहले 2008 में मनाया गया था।  लेकिन 2010 में World Hepatitis Day का दिन 28 जुलाई कर दिया गया क्योंकि 28 जुलाई अमेरिकन फिजिशियन डॉ बारूक शमूएल बिलूम्बेर्ग का जन्मदिन है।  इन्होने ही 60 के दशक में हेपेटिटिस बी की खोज की थी। उसके बाद इन्होने इसके वायरस को भी खोजा और फिर वैक्सीन भी विकसित की।   

इस दिन को मनाने का सबसे मुख्य उद्देश्य इससे होने वाली मौतों की संख्या कम करना है।  इसकी वैक्सीन का ठीक से कवरेज न होने के कारण हर साल काफी लोग मारे जाते हैं।  यह एक वैक्सीन के द्वारा प्रेवेंटेबल रोग है एवं इसके कारण हुई मृत्यु चिकत्सा व्यवस्था की कमी को दिखाती है।  

World Hepatitis Day 2024 थीम:  

World Hepatitis Day 2024 की थीम है “इट्स टाइम फॉर एक्शन” और इस थीम के द्वारा यह बताने की कोशिस है की अब समय आ गया है जब साथ में मिल कर कार्य करने का समय है ताकि डायग्नोसिस और इलाज दूसरे देशो तक भी पहुंचाया जा सके।   

हेपेटिटिस एक साइलेंट बिमारी है जिसके किसी लक्षण के दिखाई दिए बिना ही वो लिवर कैंसर की स्टेज तक पहुँच सकती है। इस कारण इसका डायग्नोसिस कठिन है।  लेकिन अच्छी बात यह है की हेपेटिटिस C को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है और हेपेटिटिस B को नियंत्रित करने की दवाइयां भी बाज़ार में उपलब्ध हैं। 

बचाव पर फोकस: 

लेकिन सबसे मुख्य बात है की इसका बचाव संभव है।हेपेटिटिस B के लिए  प्रभावी वैक्सीन बच्चो और व्यसकों दोनों के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन वैक्सीन सब लोगो को उपलब्ध नहीं है। वर्ल्ड हेपिटिटिस डे के माध्यम से WHO को कोशिश है की हेपेटिटिस के बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी सब तक पहुंचे ताकि इस बिमारी से होने वाली मौतों को रोका जा सके।  

बचाव, रोकथाम, एवं टेस्टिंग में कवरेज के इस गैप के कारण ही हेपेटिटिस के निदान में दिक्कतें हैं। WHO का 2030 तक हेपेटिटिस को पूरी तरह ख़तम करने का लक्ष्य है।  इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तुरंत कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है।  इसलिए ही इस बार की थीम “इट्स टाइम फॉर एक्शन” है।   

वक्सीनेशन के असर का इस बात से पता चल सकता है की जब 2015 में जॉर्जिया ने CDC के साथ मिल कर हेपेटिटिस C एलिमिनेशन प्रोग्राम शुरू किया तो 2021 में हेपिटिटिस इन्फेक्शन्स की दर में 2015 के मुक़ाबले 67% की कमी हो गयी।  2022 के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ 45% बच्चे अपने जनम के 24 घंटो के अंदर हेपेटिटिस बी की वैक्सीन ले पाते हैं।  जबकि 2022 में 1.3 मिलियन लोग हेपेटिटिस B और C से मर गए। यहाँ यह बताते चलें की हेपेटिटिस C का इलाज़ संभव है। 

ये सब आंकड़े इतने भयावह हैं क्योंकि सब लोगो को हेपेटिटिस वैक्सीन और इलाज़ नहीं मुहैय्या है।  इसके लिए ज़रूरी है की सरकारें अपने अपने अधिकार क्षेत्रो के अंदर जागरूकता अभियान चलाएं ताकि लोगो को समय पर इलाज़ मिल सक। 

International Tiger Day 2024: जाने इतिहास और महत्व

National Parents’ Day 2024: क्यों मनाया जाता है, जाने इतिहास

World Skill Day 2024: जाने क्यों मनाया जाता है, और क्या है इसका महत्व

National Thermal Engineer Day: जाने क्यों मनाया जाता है और क्या है महत्व

One thought on “World Hepatitis Day: क्या 2030 का लक्ष्य होगा पूरा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *