Quit India Movement का मुख्या उद्देश्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। भारत छोड़ो आंदोलन 8 अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति का नाम भी दिया गया। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था।
Quit India Movement अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ काफी प्रभावशाली साबित हुआ और अंग्रेजी शासन की नींद उड़ गई थी। भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली, लेकिन आजादी की कहानी बहुत लंबी है। आजादी पाने के लिए कई वर्षों तक लंबी लड़ाई लड़ी गई, तब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इन्ही में से एक था “भारत छोड़ो आंदोलन” यह देश का सबसे बड़ा आंदोलन था जिसकी वजह से विदेशी सरकार की नींद उड़ गयी थी।
।। भारतछोडो का नारा यूसुफ मेहर अली ने दिया था! जो यूसुफ मेहर अली भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रणी नेताओं में थे ।।
Highlights:
- 08 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था।
- महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।
- भारत छोड़ो आंदोलन से अंग्रेजों की नींव हिल गई थी।
Quit India Movement: कब हुआ भारत छोड़ो आंदोलन?
भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की शुरुआत 08 अगस्त 1942 को हुई थी। इस आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था। महात्मा गांधी ने 08 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बॉम्बे (अब मुंबई) अधिवेशन में इसकी शुरुआत की थी। यह आंदोलन भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया था। भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ काफी प्रभावशाली साबित हुआ और शासन की नींद उड़ गई थी। भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुआ था। इस आंदोलन में पूरा देश एकजुट हो गया था। देशवासियों को एक साथ देखकर अंग्रेजी सरकार काफी डर गयी थी।
Quit India Movement: किसने दिया ‘करो या मरो’ का नारा
भारत छोड़ो आंदोलन का प्रभाव देशवासियों पर काफी गहरा पड़ा था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन सोची समझी रणनीति थी। इस आंदोलन की खास बात यह थी कि इसमें पूरा देश शामिल हुआ था। इस आंदोलन ने ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ें हिला दी थी।
महात्मा गांधी ने इस आंदोलन के दौरान ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। ‘करो या मरो’ के नारे ने लोगों को इस तरह प्रभावित किया कि अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागना पड़ा।
Quit India Movement: क्यों शुरू हुआ था भारत छोड़ो आंदोलन?
आजादी की लड़ाई कई वर्षों पहले से जारी थी, लेकिन भारत छोड़ो आंदोलन की जरूरत इसलिए पड़ी थी, क्योंकि बिना मर्जी के भारत को द्वितीय विश्वयुद्ध में धकेल दिया गया था। भारत के सैनिकों को जबरदस्ती द्वितीय विश्वयुद्ध में भेजा जा रहा था। द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत के हजारों सैनिक शहीद हो गए थे और फिर यही से भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हो गयी थी।
Quit India Movement: भारत छोड़ो आंदोलन की क्या खासियत थी?
गांधीजी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की खासियत यह थी कि इसमें पूरे देश के लोग शामिल हुए थे, पूरा देश एकजुट हो गया था। जिससे अंग्रेजी शासन की जड़े हिल गई थीं। महात्मा गांधी ने गोवालिया टैंक मैदान से ‘करो या मरो’ का नारा दिया था, जिससे पूरा देश एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा हो गया। बाद में गोवालिया टैंक मैदान को अगस्त क्रांति मैदान नाम दिया गया। इस आंदोलन के शुरू होते ही गांधी, नेहरू, पटेल और आजाद जैसे कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया था। अंग्रेजों ने सोचा था कि ऐसा करने से आंदोलन ठंडा पड़ जायेगा।
Quit India Movement: भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति कहा गया
भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाना जाता है। इस आंदोलन की शुरुआत आठ अगस्त को हुई थी, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि इसकी शुरुआत नौ अगस्त को हुई थी। इस आंदोलन के दौरान 14 हजार से अधिक लोगों को जेल में डाल दिया गया था। अंग्रेजों ने गांधी, नेहरू, पटेल और आजाद जैसे कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया था। नेताओ की गिरफ़्तारी के बाद जनता ने आंदोलन की बागदौड अपने हाथों में ले ली थी। इस आंदोलन के दौरान पूरा देश एकजुट हो गया था। यह आंदोलन अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन साबित हुआ। अंग्रेजी सरकार ने हिंसा के लिए कांग्रेस और गांधी जी को उत्तरदायी ठहराया। पर भारत की जनता अहिंसक तौर पर आंदोलन करती रही।
Double ISMART फिल्म 15 अगस्त को OTT प्लेटफार्म में नज़र आएगी
Delhi Coaching Center Death: शुरू हुयी बुलडोज़र कार्यवाही
UP Police Constable 2024: जाने सिलेबस,एग्जाम पैटर्न और सैलरी
2 thoughts on “भारत छोड़ो आंदोलन से अंग्रेजी हुकूमत की उड़ गयी थी नींद – Quit India Movement”