Madhya Pradesh Crime Case: यह घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा इलाके की है। एक युवक ने अपनी बाइक पर एक दंपति को लिफ्ट दी और फिर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। इस बात से नाराज पति-पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आगे की जानकारी के लिए पूरा पढ़ें।
छिंदवाड़ा के कुन्दीपुरा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक बाइक सवार ने एक दंपति को लिफ्ट दी। थोड़ी दूर तक तो सब कुछ ठीक रहा उसके बाद बाइक सवार ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। यह घटना 12 अगस्त (2024) की है। शारदा चौक के रहने वाले पुष्पराज उर्फ जितेंद्र गोदरे और उनकी पत्नी अंजली लगभग 12 से 1 बजे के बीच ओवरब्रिज पर बैठे थे।
तभी विशाल यादव वहाँ बाइक से पहुँचा और दंपति को लिफ्ट देने के लिए पूछा। आधी रात का समय था दंपति लिफ्ट के लिए मान गए और उसकी बाइक पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद विशाल पुष्पराज की पत्नी अंजली के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विशाल की इस हरकत से पति-पत्नी को बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने विशाल पर चाकू से 10 से 12 बार वार किये जिससे विशाल बुरी तरह घायल हो गया था। घायल विशाल ने 12 अगस्त को कुन्दीपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद घायल विशाल की मौत हो गयी।
Madhya Pradesh Crime Case: पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी पुष्पराज और उसकी पत्नी अंजली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की, तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया था। आरोपी दंपति ने बताया कि विशाल ने शारदा चौक सोनपुर रोड पहुँचकर अपनी बाइक रोक दी थी।
उसके बाद अंजली के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुष्पराज ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गाली देने लगा। इस कारण पुष्पराज गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर चाकू से 10 से 12 बार विशाल पर वार किये। जिससे विशाल बुरी तरह घायल हो गया था। थोड़ी देर के बाद ही विशाल की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया है कि विशाल यादव की हत्या 12 अगस्त को हुई थी। 12 अगस्त की रात लिफ्ट देने के बहाने से मृतक ने अंजली से छेड़छाड़ की थी। इस बात से गुस्साए पति-पत्नी ने युवक पर हमला कर दिया। उन्होंने युवक के 10 से 12 बार चाकू मारे थे जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुष्पराज और अंजली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर कार्यवाही चल रही है।
Kolkata Doctor Case: डॉक्टरों ने एक बार फिर हड़ताल की घोषणा की…..
Haryana Crime Case: उधार के पैसे नहीं लौटाए, दोस्तों ने उतार दिया मौत के घाट
Chhattisgarh Crime: पति पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या
Rewari Crime: रेप के 15 दिन बाद की बेरहमी से महिला की हत्या, भेष बदल कर घर में घुसा आरोपी