Weekly Horoscope september 2024: कन्या, तुला, मीन समेत 5 राशि वालों के लिए सितम्बर का यह सप्ताह लाभदायक रहेगा, सूर्य और शुक्र गोचर से होगा फायदा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope september 2024 : मेष राशि : किसी भी मामले में सोच-समझकर फैसला लें
मेष राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह बेहद लाभदायक रहने वाला है। सही दिशा में किये गए कार्य समय पर पूरे होंगे और कार्यों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह अप्रत्याशित धन लाभ के योग बनेंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों का मजाक उड़ाते समय किसी का उपहास ना करें, अन्यथा मित्र भी शत्रु बन सकते हैं। भवन या संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में अधिक प्रयास और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, रिश्ते अच्छे रहेंगे। परिवार में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग हरा रहेगा और भाग्यशाली अंक 6 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : वृषभ राशि : मित्रों का मिलेगा सहयोग
वृष राशि वाले लोग सितम्बर के इस सप्ताह फिजुली खर्चे से बचें। आय से अधिक व्यय रहेगा, इसलिए अपनी जेब को देखकर ही खर्च करें। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत तक आप इसका कोई समाधान निकालने में सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको करियर व्यवसाय के लिहाज से छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा सुखद रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, अपने पार्टनर के साथ सुखद पल बिताओगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग लाल रहेगा और भाग्यशाली अंक 11 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : मिथुन राशि : आज के काम को कल पर न टालें
मिथुन राशि वाले लोग अपने करियर, व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती आती है तो आप उसका डटकर सामना करें आपको मनचाही सफलता मिल सकती है।
इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और लक्ष्यों के साथ पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है, आपको काम का फल जरूर मिलेगा। आज के काम को कल पर टालने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव रिलेशन में सावधानी से कदम उठाएं, अन्यथा रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग पीला रहेगा और भाग्यशाली अंक 2 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : कर्क राशि : आय के नए स्रोत बनेंगे
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। सही दिशा में प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। थोक व्यापारियों की अपेक्षा छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अधिक फलदाई है। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। लव लाइफ में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ायें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा और भाग्यशाली अंक 8 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : सिंह राशि : छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें
सिंह राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह समय और रिश्तों दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। अपने कार्य कल पर टालने की बजाय समय से पहले करने का प्रयास करें। अगर किसी कारण से आपका अपने प्रिय से मनमुटाव चल रहा है तो आप उसे मनाने की कोशिश करें, अन्यथा बना-बनाया रिश्ता टूट सकता है। करियर व्यवसाय में लोगों की छोटी-छोटी बातों को तवज्जो न देकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। लव लाइफ में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग जामुनी रहेगा और भाग्यशाली अंक 9 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : कन्या राशि : सारे संदेह होंगे दूर
कन्या राशि वालों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर अच्छा समय नहीं रहेगा तो बुरा समय भी ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी अनिष्ट की आशंका से मन परेशान हो सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत से पहले सारे संदेह दूर हो जाएंगे। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से जीवन में आई कोई बड़ी समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी भी योजना या व्यापार में पैसा लगाने से पहले किसी शुभचिंतक व्यक्ति की सलाह जरूर लें। मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं का ज्यादातर समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।
उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर भगवान श्री गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग भूरा रहेगा और भाग्यशाली अंक 12 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : तुला राशि : परिवार का सहयोग मिलेगा
तुला राशि वालों को इस सप्ताह उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। विदेश में कार्य या व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में ससुराल पक्ष और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और लाभकारी सिद्ध होगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। वैवाहिक जीवन या लव रिलेशन को मधुर बनाए रखने के लिए पार्टनर की भावनाओं को समझें और उन्हें उचित समय दें। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, अन्यथा जीवन में किसी तीसरे की एंट्री होने से घर में कलह का कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना में देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग आसमानी रहेगा और भाग्यशाली अंक 16 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : वृश्चिक राशि : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को बिजनस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी और मनचाही सफलता मिलेगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों सफलता मिल सकती है। संतान से सम्बंधित किसी बड़ी चिंता का समाधान होगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। हो सके तो निजी विवादों को कोर्ट से बाहर ही निपटाएं, अन्यथा आप किसी कानूनी प्रक्रिया में फंस सकते हैं। लव लाइफ में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग सुनहरा रहेगा और भाग्यशाली अंक 18 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : धनु राशि : भावनाओं को समझें
धनु राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह में काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सामान दोनों का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों से मन मुटाव हो सकता है। कोई भी फैसला लेते समय अपनों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। बाजार में फंसा पैसा मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शमीपत्र अथवा बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग नारंगी रहेगा और भाग्यशाली अंक 4 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : मकर राशि : जल्दबाजी में कोई फैसला न लें
सितंबर के इस सप्ताह में मकर राशि वालों का अपने बहन या भाई से मन मुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आपके सिर पर आ सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें, अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिज़नेस करने वालों के लिए यह समय शुभ है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा और भाग्यशाली अंक 6 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : कुंभ राशि : सफलता मिलेगी
सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली बाधाओं से परेशान हुए बिना आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना है। इस सप्ताह आपके किसी महिला मित्र के सहयोग से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। दोस्तों या पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। कार्य के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पुराने रोग उभर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग गुलाबी रहेगा और भाग्यशाली अंक 15 रहेगा।
Weekly Horoscope september 2024 : मीन राशि : जीवन में मौज मस्ती रहेगी
सितंबर के इस सप्ताह मीन राशि वालों के कार्यों में छोटी-बड़ी बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन परिश्रम और प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े विवाद बाहर सुलझाने पर लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सप्ताह के मध्य तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। थोक व्यापारियों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग बैंगनी रहेगा और भाग्यशाली अंक 10 रहेगा।
Ganesh Chaturthi 2024: गणेश जी को कैसे सजाया जाता है, जानें विस्तार से
Garuda Purana: क्या है गरुड़ पुराण ? गरुड़ पुराण क्यों और कब पढ़ा जाता है ? जानें इसका रहस्य
Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन कब है, जानिए अनंत चतुर्दशी की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा-विधि