Weekly Horoscope 2024: यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल…
Weekly Horoscope 2024: मेष राशि : खानपान पर रखें ध्यान
मेष राशि वाले सितम्बर के इस सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा बहुत थका देने वाली और उम्मीद से कम फलदायी होगी। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य और रिश्तों पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक और मानसिक तनाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर आपको अपने काम को अच्छे से करना है, अन्यथा किसी गलती के कारण आपको अपने बॉस की गुस्सा का सामना करना पड़ सकता है।
धन को सोच समझ कर ही खर्च करें अन्यथा आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपकी आपके पार्टनर के साथ अनबन रहेगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी। किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग गुलाबी रहेगा और भाग्यशाली अंक 12 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : वृषभ राशि : व्यापार में होगा लाभ
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह बहुत शुभ और फलदाई रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बिजनस के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा और योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें नए अवसर मिलेंगे।
कोर्ट में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मन मुटाव हो सकता है। हालांकि माता-पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सारी गलतफहमियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग सुनहरा रहेगा और भाग्यशाली अंक 5 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : मिथुन राशि : लेन–देन में रखें सावधानी
मिथुन राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में आपको न केवल पर्सनल लाइफ में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी अचानक कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। वरिष्ठ आपके द्वारा किए गए प्रयासों और मेहनत को भी नजरअंदाज कर सकते हैं। करियर और बिजनस में आपको कम मुनाफा होगा।
फिजूली खर्चों से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी भी योजना में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और फलदाई रहेगी। मुश्किल समय में आपका लव पार्टनर आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा घास चढ़ाकर पूजा करें एवं चालीसा का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग काला रहेगा और भाग्यशाली अंक 6 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : कर्क राशि : समाज में मान–सम्मान बढ़ेगा
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह बेहद सौभाग्यशाली रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रियजनों की मदद से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अन्य स्रोत बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद फलदाई रहने वाला है।
विदेश में बिजनस करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ होगा। अगर आप विदेश में करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपकी लव लाइफ अच्छी और मजबूत रहेगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग नीला रहेगा और भाग्यशाली अंक 7 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : सिंह राशि : व्यवहार पर रखें नियंत्रण
सितंबर के इस सप्ताह में सिंह राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई आपका साथ दें या न दें, आप अपनी काबिलियत के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इन सभी सुखद संयोगों के बीच आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।
सफलता के उत्साह में दूसरों का अपमान करने से बचें। अन्यथा आपके प्रियजन आपसे दूर हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोग किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास न करें। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी और सुखमय रहेगी। आपको लव पार्टनर के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा और भाग्यशाली अंक 8 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : कन्या राशि : आय के अन्य स्रोत बनेंगे
कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह सफलता लेकर आएगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और लाभकारी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जो लोग अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे थे उन्हें नए अवसर मिलेंगे। आय के अन्य स्रोत बनेंगे और धन में वृद्धि होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है।
आपके कार्यस्थल और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में आ रही रुकावट दूर होंगी। आपके परिवार वाले शादी के लिए मंजूरी दे देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग लाल रहेगा और भाग्यशाली अंक 2 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : तुला राशि : भावनाओं को समझें
तुला राशि वाले लोग इस सप्ताह व्यस्त रहेंगे। भूमि-भवन संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, लेकिन आप शुभचिंतकों की मदद से उन्हें विफल करने में सफल रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
व्यापार करने वाले लोगों को इस दौरान पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक मामले को लेकर भाई या बहन से बहस हो सकती है। ऐसी स्थिति में कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, बल्कि लव लाइफ को सोच-समझकर बढ़ाएं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से पूर्ण सुख और सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा करें एवं श्रीसूक्त का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग पीला रहेगा और भाग्यशाली अंक 4 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : वृश्चिक राशि : दोस्तों और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको किसी भी क्षेत्र में किए गए प्रयास में मनचाही सफलता मिलेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आपकी प्रतिभा को देखते हुए आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।
खास बात यह है कि ऐसा करते समय आपको करीबी दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी से समय बिताएंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग जामुनी रहेगा और भाग्यशाली अंक 1 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : धनु राशि : अपनी योजना किसी को न बताएं
धनु राशि वाले लोग इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण काम कल पर टालने की गलती न करें, अन्यथा आपका बना हुआ काम बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर लोगों की छोटी-छोटी बातों में उलझने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करें। साथ ही अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने जाहिर करने से बचें। अचानक से कोई बड़ा खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। इस दौरान आप परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। साथ ही फालतू का दिखावा करने से बचें, अन्यथा सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प एवं हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग हरा रहेगा और भाग्यशाली अंक 3 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : मकर राशि : मिलेगी सफलता
सितम्बर का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत और प्रयासों को नजरअंदाज किया जा सकता है, जिससे आप थोड़ा उदास हो सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को काम और घर के बीच संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है। इस दौरान भूमि और भवन से जुड़े विवाद भी आपको परेशान कर सकते हैं।
खरीदी गई जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए कोर्ट जाना पड़ सकता है। ऐसे में भाग्य पर निर्भर रहने की बजाय सही दिशा में काम करें। इस दौरान व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। इस सप्ताह लव लाइफ में सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन बजरंग बली की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग आसमानी रहेगा और भाग्यशाली अंक 9 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : कुंभ राशि : सलाह लेकर निवेश करें
कुंभ राशि वाले सितम्बर के इस सप्ताह अपनी बुद्धि और विवेक का सही इस्तेमाल करें तो वे करियर और बिजनस में उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी बड़ा सौदा करते समय या पैसा निवेश करते समय अपने करीबी दोस्तों की सलाह जरूर लें और आसपास के फायदे के लिए दूर का नुकसान करने से बचें।
परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है, इस दौरान उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे थे उन्हें नए नए मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी और मजबूत रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना एवं शिव चालीसा का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग भूरा रहेगा और भाग्यशाली अंक 11 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024 : मीन राशि : काम करने में जल्दबाजी न करें
मीन राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह कोई भी काम करने से पहले दस बार सोचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। अगर आप रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बर्डन बढ़ सकता है और अनचाही जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
इस दौरान संतान संबंधी चिंता भी मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने की बजाय सही मौके का इंतजार करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। इस सप्ताह आपका भाग्यशाली रंग बैंगनी रहेगा और भाग्यशाली अंक 15 रहेगा।
Weekly Horoscope 2024: साप्ताहिक राशिफल 26 से 1 सितम्बर 2024
Weekly Horoscope, 5 To 11 August 2024: 5 से 11 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा क्यों मनाते है ? जानें शुभ तिथि और महत्व
Lunar Eclipse 2024: चंद्रग्रहण क्या है ? ये क्यों और कब लगता है ? जानें कुछ रोमांचिक बातें
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.