Weekly Horoscope 2024: अगस्त महीने का अंतिम सप्ताह कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू हो रहा है और यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के हिसाब से विशेष फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह नन्दोत्सव, जया एकादशी, शनिप्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि जैसे व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि : प्रियजन के आने से खुशी मिलेगी
मेष राशि वालों को अगस्त के अंतिम सप्ताह की शुरुआत में उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो आपके लिए साजिश रचते हैं। इस दौरान आपके ऊपर काम का बर्डन बढ़ सकता है। मार्केटिंग करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही बातचीत से हल करें अन्यथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। करियर कारोबार के सिलसिले में यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य और सामान का विशेष ध्यान रखें। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में गुजरेगा। इस दौरान घर में किसी प्रियजन के आने से खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों को मनचाहा प्यार या जीवनसाथी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कठिन परिस्थितियों में जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि : युवाओं को मिलेगी प्रगति
वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह अंतिम सप्ताह काफी शुभ और फलदाई रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर और बिजनस में मिलेगी सफलता। इस दौरान प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। इसकी सहायता से आपको भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। सप्ताह के मध्य में फिजुली खर्चे से बचें। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ है। इस दौरान व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं काफी लाभदायक होंगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यह सप्ताह लव लाइफ के लिहाज से काफी शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन राशि : अच्छी होगी लव लाइफ
अगस्त का अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ और खुशियों से भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश करने वालों को मिलेगी मनचाही सफलता। नौकरी – पेशा करने वाले लोगों को मनचाहा प्रमोशन या ट्रांसफर मिल सकता है। सरकारी कामकाज में आ रही रुकावट दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में परेशानी होने के बावजूद व्यापार में मिलेगा लाभ। अगर आप बिज़नेस बढ़ाने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। महिलाओं के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ मजबूत होगी। आपके लव पार्टनर के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे। आपके परिवार वाले आपको शादी की मंजूरी दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि : आय के नए स्रोत बनेंगे
अगस्त का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और फलदाई होगी। परिचितों या परिवार के सदस्यों की मदद से काम में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर आपको सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आप घर की साज-सज्जा या रखरखाव पर अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ विवाद करने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।
सिंह राशि : मौज-मस्ती में समय बीतेगा
अगस्त का यह अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके सारे काम समय पर पूरे होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपको हर क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको करीबी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान या पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है। बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी सुख-सुविधा पर अपनी जेब से अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और आप एक साथ खुशी-खुशी समय बिता पाएंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा।
कन्या राशि : अचानक से मिलेगा धन लाभ
अगस्त का अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए बहुत शुभ और फलदाई होगा। सप्ताह की शुरुआत में काम में आ रही बाधा दूर होगी। बिजनस में लंबे समय से फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। बाजार में आपका विश्वाश बढ़ेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा वाले लोगों को नियमित आय के साथ-साथ अचानक लाभ के भी योग बनेंगे। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिल सकता है। दोस्ती प्यार में बदल सकती है, जबकि पहले से चल रहा लव रिलेशन और भी मजबूत हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि : आय के नए स्रोत बनेंगे
सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी सोच समझकर बदलें। करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में नजदीकी मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। युवाओं और महिलाओं के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है।अचानक से दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पार्टी की योजना बन सकती है। लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरे की बातों में आने से बचें। माता पिता का पूरा प्यार और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशि : समस्याएं होंगी दूर
सप्ताह की शुरुआत में ही जीवन में चल रही सारी समस्या दूर होगी। अगर आप लंबे समय से किसी काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं तो इस सप्ताह सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने करियर और बिजनस के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बाद में आपको सफलता के परिणाम भी मिलेंगे। रिश्तेदारों से आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। अगर आप किसी के साथ लव लाइफ में हैं तो आपके परिवार वाले शादी के लिए मंजूरी दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आप अपने खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
धनु राशि : वाद-विवाद से बचें
सप्ताह की शुरुआत में धनु राशि वाले लोग थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। अचानक, आपके ऊपर काम का भारी बोझ आ सकता है। घरेलू विवाद से आप चिंतित हो सकते हैं। भाई-बहनों के बीच किसी भी बात पर मतभेद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज में छोटी-मोटी रुकावट आ सकती हैं लेकिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से जल्द ही दूर हो जाएंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, मुनाफा लगातार बना रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
मकर राशि : सावधान रहें
मकर राशि वालों को अगस्त के अंतिम सप्ताह में विशेष ध्यान रखने की जरुरत है, अन्यथा आप बेवजह किसी भी परेशानी में पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ और लाभदायक रहेगी। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान भूमि और भवन से संबंधित विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मामलों को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। व्यापारियों को इस सप्ताह व्यापार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी के बहकावे में आकर जोखिम लेने से बचें। लव लाइफ सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ विवाद से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि : जल्दबाजी से काम न करें
सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से आपको निजात मिलेगी। इस दौरान आपको करीबी दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने सभी काम आसानी से और समय पर पूरे कर पाएंगे। जो लोग जमीन-जायदाद खरीदना चाहते हैं यह समय उनके लिए काफी शुभ है। लेकिन डील करने में जल्दबाजी न करें। फिजुली खर्चे से बचें। कार्यस्थल पर वाद – विवाद से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिल सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि : वाणी पर रखें नियंत्रण
मीन राशि वाले लोग किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। ठीक से पढ़ने के बाद ही किसी कागज पर हस्ताक्षर करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अपना काम किसी और से करवाने की बजाय ,बेहतर तरीके से खुद करें, अन्यथा बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। इस दौरान आप अपनी वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी को भी कुछ भी कहने से पहले दस बार सोचें, अन्यथा आपके वर्षों से बने रिश्ते खराब हो सकते हैं। पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें। मौसम बदल रहा है इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। किसी भी झगड़े को बातचीत से सुलझाएं। खट्टी-मीठी नोंकझोंक के बावजूद दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
Weekly Horoscope 2024: साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अगस्त 2024
Weekly Horoscope, 5 To 11 August 2024: 5 से 11 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल