Saptahik Rashifal August 2024: अगस्त महीने का यह सप्ताह रक्षा बंधन से शुरू हो रहा है। यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के हिसाव से सभी के लिए शुभ और फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल कैसा रहने वाला है।
ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से अगस्त का यह सप्ताह सिंह, धनु, मीन समेत 6 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। वहीं वृषभ, कर्क, कन्या समेत कई राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल मामलों में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
Saptahik Rashifal August 2024 : मेष राशि : आत्मविश्वास बढ़ेगा
मेष राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह मेष राशि वालों के जीवन की बहुत बड़ी बाधा दूर होने वाली है। जो लोग किसी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें उनके स्वास्थ्य में फायदा मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। कार्यक्षेत्र वाले स्थान पर आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर हैं उन्हें सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन जायेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। युवा व्यक्तियों का अधिकतर समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अपने करियर और बिजनस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरीपेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : वृषभ राशि : लेन-देन करते समय रखें सावधानी
अगस्त के इस सप्ताह में वृष राशि वालों को बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या जरूरत की चीजों को खरीदने में आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर के किसी बड़े व्यक्ति की मदद से मामला सुलझ जायेगा। इस दौरान किसी की गलती पर टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा बेवजह कोर्ट कचहरी का लफड़ा हो सकता है। जमीन व भवन संबंधी विवाद कोर्ट के बाहर ही निपटा लें तो बेहतर होगा। व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन करते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इस सप्ताह वृष राशि वाले लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : मिथुन राशि : जीवनसाथी की भावनाओं को समझें
अगस्त का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए सुख, समृद्धि और सफलता के साथ शुरू होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किया गया इंतजार अब खत्म होगा, मनचाही इच्छा पूरी होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। व्यापार में अगर आपने पहले से निवेश किया हुआ है तो उसमें आपको फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी महिला मित्र की सहायता से लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। फिर भी आपको संभलकर चलने की जरूरत है अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हो। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें और उनके लिए कुछ समय ज़रूर निकालें। काम-काज करने के साथ-साथ अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें।
Saptahik Rashifal August 2024 : कर्क राशि : व्यवहार और बोलचाल पर नियंत्रण रखें
अगस्त के इस सप्ताह कर्क राशि वालों को अपने मन, वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बेवजह किसी परेशानी में पड़ सकते हो। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उन्हें इस सप्ताह बेहतर अवसर मिल सकते हैं। सत्ता या सरकार से जुड़े किसी भी मामले को सुलझाते समय वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में काम के चलते आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई करने में नहीं लगेगा बल्कि उनका मन मौज-मस्ती में लगा रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बनेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : सिंह राशि : कारोबार में मिलेगी सफलता
अगस्त का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए सफलता और सौभाग्य के साथ शुरू होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर और बिजनस के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होंगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा। बाजार में फंसा हुआ पैसा अचानक मिलेगा और कारोबार में विस्तार की इच्छा पूरी होगी। सप्ताह के मध्य में परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक या पार्टी का आयोजन हो सकता है। युवा व्यक्तियों का अधिकतर समय मौज-मस्ती में गुजरेगा। यदि आप भूमि व भवन आदि खरीदना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आपका समय आनंदमय रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से आपको कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : कन्या राशि : स्वास्थ्य और रिश्तों का रखें ध्यान
कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं से आपको चिंता हो सकती है। इस दौरान आपको सीनियर्स और जूनियर दोनों का सहयोग कम मिलेगा। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी की तलाश अभी जारी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा। काम करने के दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से आप परेशान हो सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनस करने वालों को दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए अन्यथा नुकशान हो सकता है। लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचें। मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : तुला राशि : जीवन सामान्य रहेगा
तुला राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं रहेगा। तुला राशि वालों को करियर और बिजनस से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम का बोझ भी अधिक रहेगा और आपको सीनियर और जूनियर का सहयोग कम मिलेगा। किसी भी बात को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी विवाद के कारण आपके बीच मन मुटाव हो सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी, कुछ टाइम बाद सब ठीक हो जायेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में पार्टनरशिप से जुड़े लोगों को मनचाहा फायदा मिलेगा। जो लोग अपना बिजनस आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : वृश्चिक राशि : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा
अगस्त का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा ऊपर – नीचे रहेगा। अगर लाइफ में कोई समस्या है तो उससे भागने की बजाय डटकर उनका सामना करें। खास बात यह है कि आप की समस्या कार्यक्षेत्र की हो या निजी जीवन की आप अपनी सूझ-बूझ से उन पर काबू पाने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपनी योजना किसी को ना बताएं अन्यथा अड़चन आ सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में बिजनस के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
Saptahik Rashifal August 2024 : धनु राशि : जीवन आनंदमय रहेगा
धनु राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह लंबी या छोटी दूरी की यात्रा से शुरू होगा। इस सप्ताह परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना होगा, यात्रा सुखद और मनोरंजक रहेगी। करियर और व्यापार के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ और फलदाई रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। अगर आप अपने बिजनस को आगे बढ़ाने की सोच रहें हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ आपकी बहुत अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे। घरवाले और रिश्तेदार आपके प्यार पर शादी की मोहर लगा सकते हैं।
Saptahik Rashifal August 2024 : मकर राशि : शुभचिंतक की लें सलाह
मकर राशि वालों को इस सप्ताह अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है ना कि इधर-उधर की बातों पर। आप अपनी समस्यायों को शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान घर की मरम्मत या जरूरत का सामान लाने में आपका अधिक पैसा खर्च होगा, इससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ या शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। काम करने वाली महिलाओं को घर और काम के बीच संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को सोशल मीडिया पर शोऑफ करने से बचें। अन्यथा आपको कोई समस्या हो सकती है।
Saptahik Rashifal August 2024 : कुंभ राशि : जीवन में सफलता मिलेगी
अगस्त का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए करियर और बिजनस में शुभ रहने वाला है। बिजनस के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। अगर आप बिजनस को आगे बढ़ाने की सोच रहे है तो आपको दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स को पूरा सहयोग मिलेगा। खास बात यह है कि इस दौरान जीवन में तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उनको परिवार की मंजूरी मिलेगी।
Saptahik Rashifal August 2024 : मीन राशि : मनचाही सफलता मिलेगी
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ और सफलता देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सत्ता व सरकार से जुड़ी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करने की सोच रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति संबंधी चल रहे विवाद दूर होंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहे विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा आप बीमार हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
Raksha Bandhan Gifts for Sisters: ₹5000 के अंदर दिल छू लेने वाले तोहफे
Onam Festival 2024: ओणम पर्व कब और क्यों मनाया जाता है ?
Rishi Panchami: ऋषि पंचमी क्यों मनाते है ? जानें इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज क्यों मनाई जाती है ? जानें इसका महत्व और पूजा विधि…
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/pl/register?ref=YY80CKRN