Majhi Ladki Bahin Yojana: प्रति माह 1500, जाने कैसे करे आवेदन

Majhi Ladki Bahin Yojana

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 2024 के बजट में एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है, जिसे मुख्यमंत्री Majhi Ladki Bahin Yojana नामित किया गया है। Majhi Ladki Bahin Yojana योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र की गरीब और निराधार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

Majhi Ladki Bahin Yojana का विवरण

  • योजना का नाम: मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना
  • आरंभ: 1 जुलाई 2024
  • मुख्यमंत्री: एकनाथ शिंदे
  • लाभार्थी: महाराष्ट्र राज्य की गरीब और निराधार महिलाएं
  • आर्थिक सहायता: ₹1500 प्रति माह
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन और ऑफलाइन
  • अर्ज सादर करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2024
  • आधिकारिक वेबसाइट: ladkibahin.maharashtra.gov.in
  • पोर्टल: नारी शक्ति दूत ऐप

Majhi Ladki Bahin Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:

  • आर्थिक सक्षमीकरण: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
  • स्वावलंबन: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अवसर प्रदान करना।
  • स्वयंरोजगार: महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना।

Majhi Ladki Bahin Yojana लाभार्थी के लिए पात्रता

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तें हैं:

  1. आयु सीमा: 21 से 65 वर्ष की आयु तक की महिलाएं।
  2. आवेदनकर्ता: विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, और निराधार महिलाएं।
  3. स्थायी निवासी: लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  4. आय सीमा: परिवार का वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
  5. बैंक खाता: लाभार्थी के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।

Majhi Ladki Bahin Yojana लागू दस्तावेज

लाडकी बहन योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक होंगे:

  • आधार कार्ड
  • महाराष्ट्र राज्य का निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • राशन कार्ड
  • मतदान कार्ड
  • परिवार प्रमुख का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक का पहला पन्ना
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हमीपत्र (स्व-घोषणा पत्र)

Majhi Ladki Bahin Yojana आदेवन प्रक्रिया

  1. नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर से नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड करें।
  2. पंजीकरण करें: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त कर लॉगिन करें।
  3. अर्ज भरें: होम स्क्रीन पर जाकर “लाडकी बहन योजना ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म भरें: अपना व्यक्तिगत विवरण, आधार कार्ड, बैंक खाता जानकारी, और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अर्ज सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।

ऑफलाइन आवेदन:

  1. स्थानीय कार्यालय में जाएं: आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र, ग्रामपंचायत, या बाल विकास प्रकल्प अधिकारी कार्यालय पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  2. आवेदन पत्र भरें: आवश्यक जानकारी भरें और सभी दस्तावेज संलग्न करें।
  3. दस्तावेज जमा करें: आवेदन पत्र और दस्तावेज़ संबंधित कार्यालय में जमा करें।

Majhi Ladki Bahin Yojana अपात्रता मानदंड

नीचे दिए गए मामलों में महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र होंगी:

  • जिनके परिवार का वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक है।
  • जिनके परिवार के सदस्य आयकर दाता हैं।
  • सरकारी विभाग, निगम, मंडल, या स्थानीय संस्थाओं में नियमित या संविदा कर्मचारी हैं।
  • जिन्होंने अन्य सरकारी आर्थिक योजनाओं से लाभ प्राप्त किया है।
  • जिनके परिवार में कोई भी सदस्य वर्तमान या पूर्व में विधायक/सांसद है।
  • जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है या चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है।

मुख्यमंत्री Majhi Ladki Bahin Yojana महाराष्ट्र राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से, राज्य सरकार हर पात्र महिला को ₹1500 प्रति माह की सहायता प्रदान करेगी, जिससे वे अपनी वित्तीय स्थिति को सुधार सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक सहायता का एक स्रोत है, बल्कि उनके जीवन में नई संभावनाओं का द्वार भी खोलती है।

Maharashtra Crime: गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर, चौथी मंजिल से नीचे फेंका, लड़की की हुई मौत

Shahu Maharaj Jayanti: छत्रपति शाहूजी महाराज: समाज सुधार और समानता के योद्धा

Chhattisgarh Dowry Case: दहेज से प्रताड़ित महिला पुलिस स्टेशन में ही धरने पर बैठी

Maharashtra Trainee IAS Puja Khedkar News: ड्यूटी शुरू करने से पहले एक अलग घर ओर गाड़ी की मांग

One thought on “Majhi Ladki Bahin Yojana: प्रति माह 1500, जाने कैसे करे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *